G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में 15 लाख की लागत से बने पंचायत भवन का लोकार्पण

खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में 15 लाख की लागत से बने पंचायत भवन का लोकार्पण

रायपुर, 25 जुलाई 2026। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम खौड़ा में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का प्रमुख केंद्र है।

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत पंचायत व्यवस्था से गांवों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, सरपंच जनेराम पटेल, घम्मन साहू, राजेश मेहता, राकेश ठाकुर, राजू जंघेल, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page