G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAmasturiखास-खबर

मस्तूरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला सख्त अभियान, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

मस्तूरी में अतिक्रमण के खिलाफ चला सख्त अभियान, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

मस्तूरी। मस्तूरी में आज प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त और व्यापक अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार सुश्री शिल्पा भगत एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती चांदनी ध्रुव के नेतृत्व में संपन्न हुई।


अभियान के दौरान मस्तूरी बाजार से लेकर जनपद कार्यालय तक सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश देते हुए अवैध कब्जाधारियों को कड़ी समझाइश दी गई। प्रशासन ने मौके पर ही कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया, जिससे आवागमन में आ रही बाधाएं दूर की गईं।
कार्रवाई में पटवारी कविश तिवारी, धीरज मिश्रा, दिनेश साहू, रोहित कौशिक, प्रमोद टंडन, ईश्वरी कश्यप सहित तहसील मस्तूरी के समस्त कोटवारों ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने सड़क किनारे लगे फ्लेक्स, बैनर और अवैध पोस्टरों को भी जब्त किया।तहसीलदार शिल्पा भगत ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में व्यवस्था और यातायात सुचारू बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page