G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

प्रगति पथ यात्रा के तहत सिल्हाटी- बैजलपुर विद्युत उपकेंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्राम सिल्हाटी स्थित 132/33 केव्ही विद्युत उपकेंद्र सिल्हाटी- बैजलपुर में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेताओं में शुमार हैं। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले श्री मोदी ने देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है l
उन्होंने कहा आज देश विकसित भारत-2047के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है।
उन्होंने मोदी सरकार की 12 प्रमुख उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार ने जनहित और राष्ट्रहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खोले गए।
उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाया गया।
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले।
जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान संचालित हुआ।
अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से देश की मुख्यधारा से जोड़ा गया।
तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया गया।
आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिला।
कोविड काल में मुफ्त राशन योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया।
नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए।
ऑपरेशन सिंदूर सहित आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कड़े कदम उठाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया गया।
श्री भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू ने भी संबोधित किया l इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि छोटूराम चंद्रवंशी, महामंत्री राजेश साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बलदाऊ चंद्रवंशी, दिलीप वर्मा, मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप, प्रीतम वर्मा, कपिल चंद्रवंशी, सनत साहू, दूजेराम साहू, रवि चंद्रवंशी, संजय वर्मा, सोहन साहू, सहदेव साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page