ChhattisgarhINDIAखास-खबर

के.सी.जी. कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

AP News आपकी आवाज VISHWARAJ TAMRAKAR DISTRICT BYURO CHIEF KCG

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में पेयजल, छाया, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

किसानों को मुंह मीठा करा एवं तौल बाट की पूजा अर्चना कर खरीदी का हुआ शुभारम्भ

धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों में दिखा खासा उत्साह

खैरागढ़, 14 नवम्बर 2024//

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश सहित जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य आज 14 नवम्बर से प्रारम्भ हो गया है। धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे किसानों को मुंह मीठा कराकर और तौल बाट की पूजा अर्चना कर खरीदी की शुरूआत की गई। खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसान अपनी मेहनत का वाजिब दाम मिलने से बहुत खुश है। जिले में सहकारी समितियों में बनाए गए खरीदी एवं उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और शासन के नियमों के दायरे में हो रही है।
कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने पिपरिया, भूलाटोला और गोपालपुर धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। कलेक्टर ने उनसे धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन, धान का समर्थन मूल्य इत्यादि के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मॉइश्चर मीटर से धान की नमी भी जांच की। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन आदि का जायजा लिया और उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस दौरान प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक रघुराज ठाकुर सहित नोडल अधिकारी—कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page