ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
कांग्रेस पहले अपनी चिंता करे : रंजना साहू

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा है कि कांग्रेस तथ्यहीन बातें करने वाली संस्था बन चुकी है। हमारी पार्टी के भीतर का अनुशासन का एक प्रतिशत भी कांग्रेस पार्टी लागू कर ले तो मानें कि उनके भीतर भी अनुशासन है। एक परिवार के प्रति समर्पित कांग्रेस पार्टी केवल परिवार पूजन में लगी रहती है। हमारा दल ही हमारा परिवार है और हमारे कार्यकर्ताओं का संस्कार हमारी पूंजी है।
