G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

डिजिटल क्रॉप सर्वे में एक भी किसान न छूटे: कलेक्टर

सहसपुर लोहारा क्षेत्र में कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने किया निरीक्षण, स्कूल के पास झटका तार मिलने पर नोटिस के निर्देश

कवर्धा, 7 सितंबर। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने सोमवार को सहसपुर लोहारा क्षेत्र में डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सर्वे का काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी किसान का डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं छूटना चाहिए, ताकि फसल संबंधी जानकारी सही तरीके से दर्ज हो और किसानों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल और एसडीएम शिल्पा देवांगन भी मौजूद रहीं।

खेतों का भी लिया जायजा

कलेक्टर ने सर्वे के दौरान खेतों का निरीक्षण भी किया। एक खेत में स्कूल के समीप झटका तार लगाए जाने की जानकारी सामने आने पर उन्होंने संबंधित किसान को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय के आसपास ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों के लिए किसी प्रकार का खतरा पैदा हो।

कलेक्टर ने राजस्व अमले को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी का काम गंभीरता एवं सावधानी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे के दौरान सामने आने वाले अन्य मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page