विशेष ग्राम सभाओं में जनगणना एवं स्व-गणना को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : जिला जनगणना अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कोहकाबोड़ में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों को आगामी जनगणना कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान 1 मई से 30 मई तक आयोजित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
सरपंच को कराया गया ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरने का प्रशिक्षण
ग्राम सभा के दौरान सरपंच गोपाल नेताम को ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरवाकर इसकी प्रक्रिया समझाई गई तथा उन्हें अन्य ग्रामवासियों को भी स्व-गणना फॉर्म भरने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
अन्य ग्राम पंचायतों में भी दी गई जानकारी
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पेंड्रीकला एवं ग्राम पंचायत देवरी में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को जनगणना, मकान सूची करण एवं स्व-गणना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में भी आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा
ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में भी विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां जनगणना से जुड़े कार्यों के संबंध में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया गया।


