G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पुलिस के सी जी टीम की त्वरित कार्यवाही – हत्या के प्रयास के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़/गातापार : प्रार्थी कमलेश वर्मा पिता चन्द्र कुमार वर्मा उम्र 29 वर्ष, निवासी ढारा, पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.04.2026 को गांव के देवेन्द्र वर्मा की शादी बारात में ग्राम मुढ़ीपार आए थे। रात्रि लगभग 09:00 बजे डीजे में बाराती नाचते हुए दुल्हन के घर के पास बाजार चौक प्रधान पाठ मेन रोड पहुंचे थे, तभी एक मोटर सायकल में 03 युवक मुढ़ीपार बस्ती की ओर से आए और “साईड दो, साईड दो” कहते हुए अश्लील गाली- गलौच करने लगे। बारातियों द्वारा मना करने पर वाद-विवाद करने लगे।
प्रार्थी अपने दोस्तों राजा वर्मा एवं महेन्द्र वर्मा के साथ समझाने पहुंचे, जिस पर आरोपी गाली- गलौच करते हुए विवाद कर वापस चले गए। लगभग एक घंटे बाद वही तीनों युवक अन्य के साथ पुनः आए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे राजा वर्मा पर एक आरोपी ने चाकू से पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। प्रार्थी कमलेश वर्मा पर भी चाकू से वार कर हाथ एवं सिर में चोट पहुंचाई गई। बारातियों के हल्ला करने पर आरोपी पीछे हट गए, लेकिन घायलों को अस्पताल ले जाने हेतु वाहन निकालते समय आरोपी पुनः पहुंचे और लोहे की रॉड से स्कार्पियो वाहन के सामने का कांच तोड़कर क्षति पहुंचाई।रिपोर्ट पर थाना गातापार में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 324(5), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी गुलशन सिन्हा से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल ग्लेमर जप्त की गई।

प्रकरण में आरोपी—:
(1)गुलशन सिन्हा पिता धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 20 वर्ष
(2)पुनम सिन्हा पिता धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 23 वर्ष
(3)जग्गु निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 19 वर्ष

सभी निवासी ग्राम मुढ़ीपार थाना गातापार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही प्रकरण में 03 विधि से संघर्षरत बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।प्रकरण में विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में साइबर सेल और गातापार थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page