G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

उमंग पांडेय के नेतृत्व में सिग्नल चौक पर भाजयुमो का वृहद विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन

https://youtube.com/shorts/thX1-9l3Jx4?si=1Tz3LTSE7PSZfxUz

https://youtube.com/shorts/XTCboGk5ESI?si=ZfIGkOOlhq23RtA1

कवर्धा।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम द्वारा शुक्रवार को सिग्नल चौक, कवर्धा में कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के विरोध में वृहद प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला कन्या संयोजिका विद्या गंधर्व, मोनिका विश्वकर्मा एवं शीतल सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पुतला दहन किया और विरोध दर्ज कराया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से संसद में बिल प्रस्तुत किया, ताकि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, लेकिन विपक्ष की राजनीति के कारण यह प्रयास बाधित हुआ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। जिला कन्या संयोजिका विद्या गंधर्व ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पीयूष सिंह ठाकुर, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, जिला मंत्री अनीता धुर्वे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, सौरभ सिंह, सुदर्शन कुंभकार, नरोत्तम साहू, अस्वन साहू, जिला मंत्री धनराज सिंह परमार, सौरभ शर्मा, प्रताप धुर्वे, रामचरण साहू, केशरीचंद सोनी, कृष्णा साहू, कोषाध्यक्ष हुमलाल पटेल, सह कोषाध्यक्ष रमेश मेरावी, योगेश ठाकरे, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र ठाकुर, सह कार्यालय प्रभारी अजय केशरवानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भाजयुमो कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की सहभागिता देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page