G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और अधिकार का ऐतिहासिक संकल्प: शताब्दी पांडेय

https://youtube.com/shorts/OklwEhJ5tPA?si=fVoHqbofs4X2ua16

*भाजपा की प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा प्रहार, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताया महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार l

  • विपक्ष पर “दोहरे चरित्र” का आरोप l

कवर्धा l भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज और राजनीति में बराबरी का स्थान दिलाने का संकल्प है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शताब्दी पांडेय ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों से संभव नहीं है, इसके लिए स्पष्ट नीयत, ठोस नीति और निरंतर प्रयास जरूरी होते हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के पास हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण की जो नीति बनी है, वह छत्तीसगढ़ में भी प्रभावी रूप से जमीन पर उतर रही है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जाना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
श्रीमती पांडेय ने जानकारी दी कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत कवर्धा जिले में अब तक 26 किश्तों में 586.70 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 22,834 माताओं को 7.31 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पहले बच्चे पर ₹5000 और दूसरी बालिका संतान पर ₹6000 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे मातृत्व के सम्मान के साथ बेटियों के जन्म को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए पिछले दो वर्षों में 1000 से अधिक बेटियों के विवाह भी संपन्न कराए गए हैं।
केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार आया है।
इस दौरान अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके “दोहरे चरित्र” को उजागर किया और कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। उन्होंने ने देश में लम्बे समय से कांग्रेस की सरकारें थी उसके बावजूद उनके द्वारा 33 प्रतिशत का बिल लेकर क्यों नही आए l उन्होंने कहा आज जब भाजपा इस बिल ध्वनीमत से पारित करने जा रही है तो विपक्ष के पीड़ा हो रही है l जो कांग्रेस का दोहरा चरित्र को दिखती है l

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा,जिला उपाध्याय अशोक चंद्रवंशी,भाजपा जिला महामंत्री दुर्गेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page