G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिलेवासियों से पांडुलिपियों की जानकारी साझा करने की अपील — कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन या ऐतिहासिक पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, अथवा उन्हें ऐसे किसी व्यक्ति, परिवार, मंदिर, मठ या संस्था के बारे में जानकारी है जहां पांडुलिपियां संरक्षित हैं, तो वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अवश्य साझा करें।

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय सर्वेक्षण हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अभियान के माध्यम से पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण और संरक्षण किया जाएगा, जबकि उनका स्वामित्व मूल धारक के पास ही सुरक्षित रहेगा।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे ‘ज्ञानभारतम्’ पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से पांडुलिपियों की फोटो एवं आवश्यक जानकारी अपलोड करें। इसके साथ ही, इच्छुक नागरिक जिला प्रशासन को सीधे सूचना देकर या जिला कार्यालय में संपर्क कर भी इस सर्वेक्षण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सहभागिता से जिले की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page