G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

बाइक को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल

मिर्जाहादीपुरा में हुआ हादसा, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर; जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर

मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा में बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है और फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंशीपुरा निवासी मोहम्मद सुफियान (30), पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अली, ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह ई-रिक्शा लेकर खुरहट की ओर से मऊ आ रहा था। इसी दौरान मिर्जाहादीपुरा की तरफ से गलत दिशा में आ रहा एक बाइक सवार उसके सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. प्रदीप यादव ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page