G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

करहां मेले में सम्मान समारोह के बाद सजा जागरण का मंच, कलाकारों ने मोहा मन

करहां (मऊ)। करहां मेले के दूसरे दिन शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद रात में जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात तक लोगों ने जागरण कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। मेले में आयोजित सम्मान समारोह और जागरण ने आयोजन को खास बना दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की वर्मा, सुमन राजभर, श्याम बिहारी जायसवाल, विष्णुकांत श्रीवास्तव, हारून खान, अजय यादव, तारकेश्वर सिंह, गुलाब यादव, हरिंदर यादव और सद्दाम हाशमी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page