थाना गंडई जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पवन उर्फ आशीष राजपूत गिरफ्तार

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
गंडई : जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30.06.2026 को थाना गंडई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पवन उर्फ आशीष राजपूत निवासी वार्ड क्रमांक 09, मस्जिदपारा, गंडई, दुर्ग रोड स्थित रूमझूम लॉज के सामने पुल के पास अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 04 CT 4734 की डिक्की में बिक्री हेतु गांजा छिपाकर रखा है।
सूचना की तस्दीक करते हुए थाना स्टाफ एवं स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर बताए गए हुलिए का व्यक्ति स्कूटी पर बैठा मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम पवन उर्फ आशीष राजपूत बताया।
विधिवत तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से हरे रंग की पॉलीथिन में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। एनडीपीएस किट सहित निर्धारित परीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से उक्त पदार्थ की जांच करने पर उसके गांजा होने की पुष्टि हुई।
बरामद 1.500 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹15,000) तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (अनुमानित कीमत ₹40,000) सहित कुल ₹55,000 का मशरूका जब्त किया गया।
आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


