G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BalodChhattisgarhINDIAखास-खबर

टेलीकॉम एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ-बिलिंग को लेकर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

डौंडी। उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन द्वारा शासकीय कंगल मांझी महाविद्यालय, डौंडी में “टैरिफ एंड बिलिंग इन टेलीकॉम एंड ब्रॉडकास्टिंग” विषय पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपभोक्ताओं को दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं की टैरिफ, बिलिंग व्यवस्था और उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी देना रहा।

मुख्य वक्ता डॉ. नवीन श्रीवास्तव एवं मीनाक्षी गौतम ने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग सेवाओं में टैरिफ निर्धारण, बिलिंग प्रक्रिया, सेवा शुल्क तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल, इंटरनेट और टेलीविजन जैसी सेवाओं का उपयोग करते समय उपभोक्ताओं को अपने प्लान, शुल्क और बिल की नियमित जांच करनी चाहिए।

कार्यक्रम में गलत बिलिंग, अतिरिक्त शुल्क अथवा सेवा संबंधी समस्या होने पर संबंधित सेवा प्रदाता के समक्ष शिकायत दर्ज कराने तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर साहू, बबीता ध्रुव, जीवन लाल धनंजय, मिस धन्वंतरी सोरी, डॉ. फिलिप, पवन साहू, देविद साहू एवं शैलेन्द्र बंजारे सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक उपभोक्ता बनने, संचार सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा अपने अधिकारों एवं शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page