G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वडनगर-वाराणसी जल जन बाइक रैली का कबीरधाम में जगह-जगह स्वागत

कवर्धा। वडनगर से वाराणसी जा रही ‘जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली’ का 29 और 30 सितंबर को कबीरधाम जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन, जनसंपर्क, वृक्षारोपण और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया।

पहले दिन रेंगाखार मंडल के धवईपानी से रैली की शुरुआत हुई। बंजारी मंदिर में दर्शन के बाद बोड़ला में कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। हिंदू संगम में बैगा जनजाति के लोगों के साथ सामूहिक भोज हुआ और नगर पंचायत के स्वच्छता दूतों का सम्मान किया गया। इसके बाद कवर्धा के सिग्नल चौक पर राउत नाचा, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ रैली का स्वागत हुआ। बाइक सवारों ने शहर में अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

शाम को उमेश उत्सव उद्यान में कवि सम्मेलन हुआ। नगर पालिका में ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ योजना के हितग्राहियों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

सेवा वाटिका में किया पौधरोपण

दूसरे दिन रैली की शुरुआत उमेश उत्सव उद्यान से हुई। सरस्वती शिशु मंदिर, कवर्धा भगुटोला में ‘सेवा वाटिका’ के तहत पौधरोपण किया गया। इसके बाद रैली पोंड़ी, पांडातराई और हरि नाला होते हुए पंडरिया पहुंची। यहां बैगा नर्तकों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर रैली का स्वागत किया।

पंडरिया के सामुदायिक भवन में पर्यावरण संरक्षण समिति और बेजुबां समिति का एनजीओ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद रैली कुकदूर और पोलमी होते हुए मध्यप्रदेश की ओर रवाना हुई।

सांसद समेत पदाधिकारी रहे मौजूद

रैली में दाहोद के सांसद जसवंत सिंह सुमन, प्रभारी अवधेश चंदेल, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी आकाश सिंह, जिला प्रभारी आयुष सिंह, सह प्रभारी डॉ. संस्कृति वर्मा और रूट प्रभारी मनीराम साहू शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी का भी मार्गदर्शन मिला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला भाजपा महामंत्री मुकेश ठाकुर, नितेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page