G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली आज पहुंचेगी कबीरधाम

चिल्फीघाटी से होगा जिले में प्रवेश, बोड़ला में बैगा समाज के साथ सामाजिक भोजन और कवर्धा में मोर आवास-मोर अधिकार सम्मेलन

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली आज कबीरधाम जिले में प्रवेश करेगी। वडनगर से वाराणसी तक आयोजित बाइक यात्रा के रूट-6 के तहत रैली चिल्फीघाटी के रास्ते जिले में पहुंचेगी। इस दौरान जल संरक्षण और जल के उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे रैली चिल्फीघाटी पहुंचेगी और वहां से बोड़ला के लिए रवाना होगी। दोपहर 1 बजे बोड़ला में आदिवासी बैगा समाज के साथ सामाजिक भोजन एवं सेवा कार्य का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रैली कवर्धा के लिए रवाना होगी।

कवर्धा में शाम 4 बजे रैली का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मोर आवास-मोर अधिकार सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी तामेश्वर जायसवाल को दी गई है।

रैली के अगले दिन सुबह 6.30 बजे कवर्धा की सेवा वाटिका में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान होगा। जलपान के बाद सुबह 8 बजे रैली पंडरिया के लिए रवाना होगी, जहां एनजीओ सम्मान और सेवा कार्य का कार्यक्रम निर्धारित है।

भाजपा ने पार्टी पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से रैली के स्वागत सहित निर्धारित सेवा गतिविधियों में सहभागिता की अपील की है।

रूट-6 के प्रभारी आकाश ठाकुर, मनीराम साहू और दीक्षा अग्रवाल रहेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page