G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:गोधन न्याय योजना से ग्रामीण क्षेत्र के महिला समूहों को हुआ लाखो रुपए का फायदा।

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण क्षेत्र के महिला समूहों को हुआ लाखो रुपए का फायदा

महिला समहू द्वारा उत्पादित खाद का 18 लाख 29 हजार रुपए से अधिक का हुआ भुगतान

कवर्धा, 07 जुलाई 2021। जिले में गोधन न्याय योजना अंतर्गत महिला स्व. सहायता समूह द्वारा गौठानो में उत्पादित खाद के विक्रय कि राशि समहू को प्राप्त हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया एवं नगर पंचायत क्षेत्र पिपरिया, बोड़ला, स.लोहारा, पांडातराई व पंडरिया के लिए समूह को कुल 18 लाख 29 हजार रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।


उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत शासन द्वारा गौपालकों से गोबर क्रय किया जा रहा है, जिससे समहू के द्वारा जैविक खाद तैयार कर सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए गौठानो में गोबर खरीदी का कार्य चल रहा है तथा वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के 283 गौठानो के माध्यम से गोबर खरीदी संचालित है। इस कार्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्व. सहायता समूह निरंतर जुड़ी हुई है तथा उनके द्वारा गोबर से जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादित जैविक खाद को महिला समूह द्वारा निर्धारित सोसायटी के माध्यम से आमजनों को उनकी मांग अनुसार विक्रय किया जा रहा है।

कोरोना काल मे गोधन न्याय योजना बना महिलाओं का सहारा

283 गौठानो से निर्मित जैविक खाद महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिलाओ को राशि जारी होने से बहुत फायदा होगा, क्योंकि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से आर्थिक परेसानी हुई है। ऐसे समय में भी गांव मे जैविक खाद बनाने के रूप में मिला रोजगार बहुत फायदेमंद हुआ है। विक्रय हुए खाद की राशि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलना उनके श्रम का प्रतिफल है, जो उन्हें आर्थिक लाभ देगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बनाये रखने में मददगार सिद्ध होगा।

गोधन न्याय योजना से कई वर्गो को हो रहा है फायदा :सीईओ श्री विजय दयाराम के.

महिला स्व सहायता समूह को जारी राशि के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. बताया कि जिले में समूह द्वारा उत्पादित खाद के विक्रय की राशि संबंधित समूह के खाते में जमा की गई है। वर्तमान में 18 लाख 29 हजार रुपए से अधिक की राशि जारी हुआ है जिसमे जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत 4 लाख 1537 रूपए, जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत 4 लाख 87 हजार 202 रूपए, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत 6 लाख 31 हजार 460 रुपए एवं जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत 2 लाख 91 हजार 312 रुपए की राशि के साथ कुछ राशि नगर पंचायत क्षेत्र के लिए भी जमा हुई है जो सीधे महिला समूह के सदस्यों को प्राप्त होगा, जो उन्हें आर्थिक संबल देगा। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में बहुत से समूह निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके द्वारा उत्पादित जैविक खाद की मांग दिनों दिन बढ़ रही है, क्योंकि सस्ते दर पर उत्कृष्ट किस्म का खाद आम जनता को प्राप्त हो रहा है साथ ही गोधन न्याय योजना में ग्रामीणों से क्रय किए जाने वाले गोबर के एवज में ग्रामीणों को आर्थिक लाभ हो रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के कई अलग-अलग वर्ग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं जैसे गौपालक, महिला समहू की सदस्य, सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं गौठान प्रबंधन समिति। खरीफ फसल के मौसम में जैविक खाद की और मांग बढ़ेगी जिससे समहू को होने वाले आमदनी में भी बढ़ोतरी होगा जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page