ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर
मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव : विजय शर्मा

कवर्धा, 3 अक्टूबर। ग्राम जिंदा में कौशिक समाज की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा, कला, खेल, सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विजय शर्मा ने कहा कि समाज की प्रतिभाएं अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर परिवार के साथ पूरे समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह में कौशिक समाज के पदाधिकारी, सामाजिकजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रतिभाओं के सम्मान के साथ कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।


