G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

SAGES भर्ती परीक्षा में सौरभ सोनी ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, 100 में मिले 85 अंक

कवर्धा। जिले के लिए गौरव की बात है कि कवर्धा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सौरभ सोनी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES) भर्ती परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने हेडमास्टर (पूर्व माध्यमिक) पद की चयन परीक्षा में 100 में से 85 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

सौरभ सोनी की इस उपलब्धि से परिवार, परिचितों एवं जिले में हर्ष का माहौल है। जानकारी के अनुसार, SAGES भर्ती परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न विषयों एवं पदों के लिए लगभग 34 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है।

सौरभ सोनी ने गणित विषय में एम.एससी. (M.Sc. Mathematics) की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनके पिता मार्कफेड में वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में विद्यालय का आबंटन होना शेष है।

सौरभ का लक्ष्य केवल इस उपलब्धि तक सीमित नहीं है। वे आगामी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में योगदान देना चाहते हैं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने सौरभ सोनी की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कबीरधाम जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page