भाजपा प्रदेश कार्यालय के ‘सहयोग केंद्र’ में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया संवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ में सोमवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे।

सहयोग केंद्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएँ, शिकायतें और मांग पत्र कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी आवेदकों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं नीतिगत एवं प्रक्रियाधीन मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।



