G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सीमावर्ती थानों और पुलिस कैंपों का एसपी ने किया निरीक्षण, जवानों से लिया फीडबैक

कवर्धा। जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने सीमावर्ती थानों, पुलिस कैंपों और रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना चिल्फी, कैंप धवईपानी, कबीरपथरा, कुंडपानी, बेंदा, थाना रेंगाखार, झलमला, चौकी बाजार चारभाठा और रक्षित केंद्र कवर्धा का जायजा लिया।

एसपी ने थाना-कैंपों में सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी सिस्टम, उपलब्ध संसाधनों और पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से सीधे संवाद कर फील्ड में आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं या सुझावों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि उनका समय पर निराकरण किया जा सके।

रात्रि गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी पर जोर

एसपी ने थाना-कैंप परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, ड्यूटी पर सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और रात्रिकालीन गश्त प्रभावी करने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई और कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं को वरिष्ठ अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाने को कहा।

उन्होंने फरियादियों और आम नागरिकों से संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा लंबित शिकायतों और प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। जवानों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशील स्थानों की जानकारी अपडेट रखने के साथ आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा।

जवानों के मनोबल और फिटनेस पर भी ध्यान

जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि जवानों के मनोबल, अनुशासन, सतर्कता और टीमवर्क से मजबूत होती है। उन्होंने जवानों की व्यक्तिगत और ड्यूटी संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक तनाव का ध्यान रखने की सलाह दी।

रक्षित केंद्र की व्यवस्थाएं भी देखीं

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रक्षित केंद्र कवर्धा में पुलिस बल की व्यवस्थाओं, अनुशासन, ड्यूटी और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि थाना, चौकी, पुलिस कैंप और रक्षित केंद्र जिले की सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। सभी अधिकारी-जवान आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page