G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

ब्लाक स्तरीय सुवा नाच व बांस गीत का आयोजन आज,पारंपरिक लोककला और संस्कृति के संरक्षण का दिया जाएगा संदेश


मस्तुरी। लक्ष्मण मस्तुरिया जी के पुन्यतिथी के सुरता मे
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को सहेजने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज ब्लाक स्तरीय सुवा नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सुवा नाच छत्तीसगढ़ की पहचान और हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह लोकनृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली, सामाजिक एकता, प्रेम, प्रकृति और सामूहिकता का सुंदर प्रतीक है। पारंपरिक गीतों की मधुर धुन और सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति हमारी पुरखौती संस्कृति की जीवंत पहचान है।
आज के आधुनिक दौर में हमारी पारंपरिक लोककलाएं धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही हैं। ऐसे समय में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों की महती आवश्यकता है, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा, बोली, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page