G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी सुरों की महफिल

02 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में गायक  प्रकाश अवस्थी देंगे शानदार प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत से सराबोर होगा उत्सव की शाम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कला को समर्पित राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय कवर्धा में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिलेगा। आगामी 02 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक श्री प्रकाश अवस्थी अपनी शानदार गायन प्रस्तुति से समां बांधेंगे। उनकी सुरीली आवाज और लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों से राज्योत्सव की शाम संगीतमय और यादगार बनेगी।

इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कलात्मक विविधताओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से प्रदेश की लोककला, संगीत और सांस्कृतिक पहचान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव के आकर्षण को और बढ़ाएंगी।

प्रकाश अवस्थी की प्रस्तुति होगी खास आकर्षण

राज्योत्सव में श्री प्रकाश अवस्थी की गायन प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत के माध्यम से वे दर्शकों को मनोरंजन के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ेंगे। उनके गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बनेगा और संगीत प्रेमियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का विशेष अवसर मिलेगा।

सांस्कृतिक रंगों से सजेगी राज्योत्सव की शाम

02 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में आयोजित होने वाला राज्योत्सव जिलेवासियों के लिए सांस्कृतिक उत्सव का विशेष अवसर होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा की झलक के साथ गीत-संगीत का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। श्री प्रकाश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की रंगारंग महफिल सजेगी और राज्योत्सव की शाम यादगार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page