G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

गुँझेटा कुंडा में 3 मई से शुरू होगा संगीत मय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ,11 मई को पूर्णाहुति

कवर्धा कबीरधाम जिले के ग्राम गुंझेटा कुंडा में श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। यहां 3 मई से 11 मई 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
आयोजक परिवार के अनुसार, कथा का शुभारंभ 3 मई को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य अवतारों की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।


कथा वाचक प्रसिद्ध कथा व्यास पं. श्री धनंजय दुबे (रापा वाले) होंगे उनके साथ ग्रामाचार्य पं. श्री रामकुमार दुबे (परायणकर्ता) पं अमर तिवारी जी कवर्धा वाले होंगे
कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री कान्ता–श्रीमती सविता निर्मलकार हैं, आयोजक
श्री बेदक श्रीमती बजरहिन निर्मलकर एवं समस्त निर्मलकर परिवार होंगे
सात दिवसीय कथा में व्यास जी के द्वारा
परीक्षित जन्म, सुखदेव चरित्र, ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म, नंदोत्सव, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र जैसे प्रमुख प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। अंतिम दिन 11 मई को हवन, पूजन और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजक परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page