G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAJashpurRaipurखास-खबर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर के सुनील पांडेय की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

रायपुर/जशपुर, 31 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ के हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीब और आवासविहीन परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। यह योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार भी प्रदान कर रही है।

जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय की कहानी इस बदलाव की प्रेरक मिसाल है। आर्थिक तंगी के कारण उनका परिवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात में टपकती छत, भीगता सामान और असुरक्षित वातावरण उनकी सबसे बड़ी परेशानी थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद सुनील पांडेय ने शासन से मिली सहायता से अपना पक्का घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। उन्होंने बताया कि पक्का घर मिलने से बरसात का डर पूरी तरह समाप्त हो गया है और परिवार को आत्मविश्वास तथा सुरक्षा का नया एहसास मिला है।

सुनील पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को केवल एक घर ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी दी है।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और विश्वास का माध्यम बन रही है। पक्के आवास के जरिए गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार मिल रहा है, जिससे विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page