G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा के रिपचंद साहू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, वर्तमान में कोरिया में पदस्थ

कवर्धा -कवर्धा जिले के लिए गर्व का विषय है कि यहां के निवासी रिपचंद साहू को राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्प्रवाह 2025-26” में सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे जिला कोरिया के विकासखंड सोनहत अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकलासरई में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

रिपचंद साहू को यह सम्मान शासकीय विद्यालयों में नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी उपयोग, छात्र-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक और परिणाममुखी बना रहे हैं।

यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नवाचारी गतिविधियाँ समूह, भारत द्वारा रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रो. जे. एन. पांडेय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के शिक्षकों ने भाग लेकर अपने नवाचार साझा किए।

रिपचंद साहू की इस उपलब्धि से कवर्धा जिले में हर्ष का माहौल है। उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

यह सम्मान दर्शाता है कि कवर्धा की प्रतिभाएं न केवल अपने जिले, बल्कि प्रदेश और देश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page