G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सांसद संतोष पांडेय की पहल से ग्राम पोंडी के ग्रामीण के प्रधानमंत्री आवास निर्माण में हो रही रुकावट हुई दूर, ग्रामीण ने सांसद का जताया आभार

सांसद संतोष पांडेय की पहल से ग्राम पोंडी के ग्रामीण के प्रधानमंत्री आवास निर्माण में हो रही रुकावट हुई दूर, ग्रामीण ने सांसद का जताया आभार

कवर्धा ग्राम पंचायत पोंडी में समस्या से जूझ रही एक ग्रामीण महिला को सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से समस्या से निजात मिल गई है।
ग्राम पोंडी की निवासी शकुंतला नामदेव के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। जिस स्थान पर इनका आवास का निर्माण होना था, वहां बहुत पुराना बिजली का खंभा लगा हुआ था। इसके चलते आवास के निर्माण में रुकावट आ गई थी। हितग्राही शकुंतला नामदेव ने कई स्थानों पर आवेदन देकर उक्त समस्या के निराकरण के लिए मांग किया। लेकिन इनके समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद महिला हितग्राही ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू को इसकी जानकारी देकर समस्या के निराकरण कराने का आग्रह किया। जयराम साहू ने सांसद संतोष पांडेय को उक्त समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया। सांसद पांडेय के माध्यम से विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात करके बिजली खंभा को ग्रामीण के जमीन से हटाने हेतु निर्देश दिया गया। इसके बाद विभाग द्वारा ग्रामीण के जमीन से बिजली खंभा को हटाया गया। इससे संबंधित ग्रामीण महिला ने राहत की सांस ली। अब ग्रामीण महिला का आवास निर्माण पुनः प्रारंभ हो जाएगा। ग्रामीण महिला शकुंतला नामदेव ने उक्त समस्या का निराकरण कराने के लिए सांसद
संतोष पांडेय एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page