जिला पंचायत संसाधन केंद्र देवारीभाठ में “मेरा गाँव – मेरी धरोहर” (MGMD) पोर्टल पर सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
जिला पंचायत संसाधन केंद्र देवारीभाठ में “मेरा गाँव – मेरी धरोहर” (MGMD) पोर्टल/ऐप के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र के प्राचार्य गीत कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों को MGMD “मेरा गाँव – मेरी धरोहर” योजना अंतर्गत सर्वे प्रक्रिया, ग्राम सभा में अनुमोदन तथा पोर्टल में प्रविष्टि (एंट्री) करने की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। इसमें विशेष रूप से हेरिटेज प्लेस (धरोहर स्थलों) का चिन्हांकन एवं MGMD पोर्टल में प्रविष्टि, फेयर्स एंड फेस्टिवल (मेले एवं पर्व), ट्रेडिशनल आर्ट एंड क्राफ्ट (पारंपरिक कला एवं शिल्प), ट्रेडिशनल फूड (पारंपरिक भोजन), ट्रेडिशनल ड्रेस (पारंपरिक वेशभूषा), ट्रेडिशनल आभूषण, विश्वास एवं परंपराएं, प्रसिद्ध व्यक्तित्व एवं प्रॉमिनेंट आर्टिस्ट (प्रमुख कलाकार), जियोग्राफी एंड डेमोग्राफिक प्रोफाइल (भौगोलिक एवं जनसंख्या प्रोफाइल) तथा कल्चरल प्रोफाइल (सांस्कृतिक प्रोफाइल) के सर्वे एवं पोर्टल में एंट्री के संबंध में प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही समर्थ पंचायत पोर्टल में प्रविष्टि, सभासार पोर्टल, एम-एक्शन सॉफ्ट में फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया तथा TMP पोर्टल में एंट्री से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी भी सचिवों को प्रदान की गई।
यह प्रशिक्षण दो पाली में आयोजित किया गया। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक जनपद पंचायत छुईखदान के सचिवों हेतु तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जनपद पंचायत खैरागढ़ के सचिवों के लिए आयोजित की गई।
प्रशिक्षण उपरांत सचिवों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत सारगर्भित एवं उपयोगी रहा, जिससे उनके दैनिक कार्यों में निश्चित रूप से सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शनात्मक प्रशिक्षण भविष्य में भी आयोजित होते रहना चाहिए, ताकि कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके एवं समय सीमा में संपन्न हो सके



