G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजपा के गांव चलो-घर घर चलो अभियान में पहुंचे नेता, बोदा-47 के सरपंच सहित ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

रेंगाखार में शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का स्वागत, विकास कार्यों के हुए भूमिपूजन भूमिपूजन

कवर्धा । कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रेंगाखार मंडल में शुक्रवार को भाजपा के “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ और बोदा-47 ग्राम पंचायत के सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
रेंगाखार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं ग्राम बोदा-47 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यहां नवीन सड़क निर्माण, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन एवं सामुदायिक भवन जैसे कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं कई ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल पदाधिकारियों ने गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।
ग्राम उसरवाही में भाजपा के गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क किया गया।

ग्राम खारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान से जुड़े युवाओं एवं स्वच्छता दूतों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर प्रत्येक शुक्रवार को गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हैं। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल,मंडल प्रभारी परेटन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य लोकचंद साहू, राजकुमार मेरावी, मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, महामंत्री भरत पटेल, कपूरचंद ठाकरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page