G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

छुईखदान ब्लॉक में मनाया गया स्वच्छता सप्ताह

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम

खैरागढ़/छुईखदान  : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद पंचायत छुईखदान की सभी 107 ग्राम पंचायतों में साप्ताहिक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुईखदान की विशेष पहल पर जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत सदस्यों एवं अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत पंडरिया में आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायत पंडरिया में आयोजित स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पदाधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को नियमित कचरा संग्रहण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया गया तथा हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ग्राही समूहों को घर-घर कचरा संग्रहण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को नियमित कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता प्रबंधन की जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु प्रोत्साहित किया गया।विशेष रूप से ग्रामीणों से नियमित रूप से यूजर चार्ज का भुगतान करने का आग्रह किया गया, ताकि स्वच्छता ग्राही समूहों को कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के संचालन हेतु आवश्यक प्रोत्साहन एवं संसाधन उपलब्ध हो सकें इस पहल से ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में जनपद की टीम के साथ सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्रही, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता संबंधी नारे लगाए तथा जनजागरूकता रैली में सहभागिता की।
इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों, नालियों एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम निर्माण का संकल्प लिया।
जनपद पंचायत छुईखदान द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ निरंतर संचालित करने एवं स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page