G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास– खबर

जिला छात्रावास अधीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, ओमप्रकाश मरकाम बने प्रदेश महामंत्री तो शशांक श्रीवास्तव बने के. सी. जी. जिला अध्यक्ष

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत छात्रावास अधीक्षकों की बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विभागीय अधीक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया।
गठित जिला कार्यकारिणी में शशांक श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, चंदन ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, कल्याणी वर्मा को सचिव तथा सुनीता पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राम केशर, वैष्णव राहुल, मयंक कुमार पटेल, तुमेश देवहरे, विनीता कौशिक एवं ओमप्रकाश मरकाम को सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा विभागीय हितों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्यता शुल्क के रूप में कुल 5 हजार रुपये का संग्रह भी किया गया।
इधर, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदेश सिंह तोमर ने संगठन के विस्तार एवं प्रदेश स्तरीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ओमप्रकाश मरकाम को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद जिले के अधीक्षकों में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष उदेश सिंह तोमर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और अधीक्षकों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है। वहीं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने ओमप्रकाश मरकाम को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page