G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKCGखास-खबर

केसीजी पुलिस की टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक को किया गया तत्काल दस्तयाब

केसीजी पुलिस की टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक को किया गया तत्काल दस्तयाब

विश्वराज ताम्रकार

खैरागढ़ :ग्राम कुलिकसा के प्रार्थी द्वारा थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज करने उपस्थित आए कि उसकी नाबालिग पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नाबालिग बालक की लगातार तलाश की जाकर तकनीकि सहायता से थाना सोमानी क्षेत्र से नाबालिग बालक को तत्काल सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बालक अपने दादा जी के डांट से नाराज़ होकर काम करने के लिए चला गया था| बालक के मिलते ही परिजनों के चेहरे खुशी खिल गए और उन्होंने केसीजी पुलिस टीम का धन्यवाद किया|
इसी प्रकार ऑपरेशन तलाश के तहत थाने में दर्ज नवागांव की गुम इंसान महिला को दस्तयाब कर परिजनों को सौपा गया।

थाना छुईखदान पुलिस द्वारा ऑपरेशन तलाश और आपरेशन मुस्कान के तहत लगातार कार्यवाही कर अब तक 14 लोगों को बरामद किया गया है, आगे भी लगातार गमशुदा इंसानो की पता तलाश जारी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page