G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

3 माह के लिए एक मुश्त चावल वितरण हेतु निगरानी दल गठित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 29 मई 2025// छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग महानदी भवन, नवा रायपुर के परिपालन में कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह जून से अगस्त 2025 हेतू सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल के 3 माह के लिए 30 मई 2025 तक एकमुश्त भंडारण किए जाने एवं 1 जून 2025 से चावल वितरण हेतु चावल उत्सव का आयोजन किया जाकर लक्षित हितग्राहियो को एकमुश्त चावल वितरण की निगरानी किए जाने के लिए अनुभाग स्तर पर दल का गठन किया। अनुभाग खैरागढ़ के लिए नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  टंकेश्वर प्रसाद साहू , सदस्य के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी  संजय कुमार ठाकुर, खाद्य निरीक्षक  विनोद सागर,  मनीष ध्रुव तथा सहकारिता विभाग की सहकारिता निरक्षक सुश्री अनीता नंदे को बनाया गया है
इसी प्रकार अनुभाग छुईखदान के लिए नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  अविनाश ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक कुमार, खाद्य निरीक्षक सुश्री डालेश्वरी देवहारे और सहकारिता निरीक्षक  अभय कापरे को बनाया गया है। आदेश में कहा गया है कि उक्त दल नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में वाहनों की व्यवस्था से लेकर दुकान स्तर पर समुचित भंडारण एवं वितरण की दैनिक निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page