G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पोंडी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकला भव्य शोभा यात्रा झांकी

पोंडी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकला भव्य शोभा यात्रा झांकी ,शोभा यात्रा में राम सीता लक्ष्मण की झांकी और रथ में सवार हनुमान जी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे

पोंडी। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भी बड़े हर्षोल्लास के साथ शनिवार हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर पोंडी नगर में धुमाल के धुन में निकला भव्य शोभा यात्रा झांकी।शोभा यात्रा झांकी पोंडी नगर के प्रमुख मार्गों से होते श्रद्धालु धुमाल के धुन में थिरकते हुए निकले।

शिव मंदिर प्रांगण से विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा शोभा यात्रा मन्दिर प्रांगण से नगर भ्रमण के लिए धुमाल के धुन में झांकी के साथ शाम निकाला गया।शोभा यात्रा निकलने के बाद ठाकुर पारा, चंदैनी पारा, हनुमत गार्डन, सतनामी पारा, कालोनी पारा, पंडा पारा, महादेव पारा, कुम्भकार पारा से होकर शीतला मन्दिर में आकर समापन हुआ शोभा यात्रा के दौरान नगर के श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा आरती किया गया।शोभा यात्रा में राम सीता लक्ष्मण की झांकी और रथ में सवार हनुमान जी की जयंती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पोंडी में हनुमान गार्डन पर हनुमान जी की भव्य आरती किया गया।पूरे शोभा यात्रा के दौरान बोड़ला थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद होकर शोभा यात्रा को सहयोग प्रदान किये।पूरा आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजंरगदल के बैनर तले आयोजित किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की मुख्य रूप से उपस्थिति रही ।

इस दौरान चुरावन साहू,अमन ठाकुर,मोंटू निषाद,मिलन साहू,सूरज यादव,नितेश निर्मलकर,ओम निषाद,रवि निषाद,शुभम सोनी,सुनील गोस्वमी,आकाश चौहान,बबलू साहू,प्रकाश साहू,रामभरोस यादव,गोकुल पाली,अनिल मानिकपुरी,लोकेश कुम्भकार, अनिल कुम्भकार, कान्हा गुप्ता,लल्ला यादव,जयराम साहू,रामावतार निषाद,मनोहर साहू,कृष्णा साहू,विश्व हिंदू परिषद के बोड़ला अध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा,गमेश श्रीवास ।वही ग्रामीणों में अमित अवस्थी,विनायक द्विवेदी,भागवत साहू,रमेश विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि नंदकुमार कुर्रे,जनपद सदस्य विजय सिंह,राजकुमार तिवारी,गणेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पोंडी नगर के लोग मौजद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page