मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई उड़ान: विकास मरकाम

छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई गति, सिंगापुर से मिले 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: विकास मरकाम
रायपुर।छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सफल सिंगापुर यात्रा से लौटने पर उनका आभार जताया। विकास मरकाम ने कहा माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उत्तरोत्तर विकास के नए आयामों को छू रहा है। उनकी सफल सिंगापुर यात्रा इसी विकास यात्रा का प्रमाण है जिसमें 43,600 करोड़ के विदेशी निवेश (FDI) प्रस्ताव मिले। इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी के 3 से 6 अक्टूबर तक की सिंगापुर यात्रा के दौरान एनर्जी कैपिटल ग्लोबल की ओर से 41 हजार 750 करोड़ रुपये, एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल कंपनी ने करीब 350 करोड़ रुपये, इसके अलावा सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी की ओर से सोलर सेक्टर में करीब 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है जो बैटरी स्टोरेज और उससे जुड़े कंपोनेंट के क्षेत्र में काम करेगी।
मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ को प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए नई औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 को ही लागू करके उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। सिंगापुर के निवेशकों के साथ ये करार छत्तीसगढ़ को मध्यभारत में टेक्नोलॉजी हब, सेमीकंडक्टर और डाटा स्टोरेज हब के रूप में विकसित होने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। यह निवेश के साथ साथ रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी हस्तांतरण को भी बढ़ावा देगी।

