कबीरधाम पुलिस का रात्रिकालीन सघन अभियान, जिलेभर में एम.सी.पी. लगाकर वाहनों की जांच एवं कॉम्बिंग गश्त कर अपराधियों की तलाश।

अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर अंकुश एवं फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के उद्देश्य से जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाया गया विशेष अभियान।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में दिनांक-19 और 20 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात कबीरधाम जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष रात्रिकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं आवागमन के प्रमुख रास्तों पर एम.सी.पी. (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त कर फरार आरोपियों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई।
एम.सी.पी. के माध्यम से वाहनों की सघन जांच कर अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के परिवहन पर अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने की कार्यवाही की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बस्तियों, संवेदनशील इलाकों एवं संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचकर सघन जांच की गई। इस दौरान फरार आरोपियों एवं विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों की तलाश कर गिरफ्तार किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों का विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना/अपराध घटित होने से पूर्व उसकी रोकथाम करना, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर अंकुश एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान जारी रहेंगे।
