G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

चिल्फी घाटी में कंटेनर खराब होने से थमा आवागमन, पुलिस ने जेसीबी से हटवाकर खुलवाया रास्ता

डायल-112 और चिल्फी पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बहाल हुआ यातायात, यात्रियों ने ली राहत की सांस

कवर्धा। चिल्फी घाटी के एक घुमावदार मोड़ पर कंटेनर वाहन खराब हो जाने से शुक्रवार को आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर कंटेनर खड़े होने से घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही डायल-112 और चिल्फी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत घाटी के एक घुमावदार मोड़ पर अचानक कंटेनर वाहन खराब हो गया था। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। सूचना मिलने पर डायल-112 की ईआरवी चिल्फी पैंथर-01 की टीम और चिल्फी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस टीम ने पहले खराब कंटेनर को ठीक कराने का प्रयास किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क से हटवाया गया। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में मार्ग को क्लियर कर यातायात सुचारू करा दिया गया।

इस कार्रवाई से घाटी में फंसे और आवागमन कर रहे वाहन चालकों एवं यात्रियों को राहत मिली। कबीरधाम पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आम नागरिकों की सहायता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page