G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर ने मनरेगा के लम्बित कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने व मनरेगा एम.आई.एस. कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए गए। अपूर्ण कार्य किए जाने पर योजना के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही एवं राशि वसूली किए जाने के निर्देश दिए गए । तकनीकी समस्या वाले कार्यों को विभागों से जानकारी लेकर उच्च कार्यालय प्रेषित करने कहा गया। जल्दी ही नई योजना वीबी जीरामजी लागू होने वाली है। अत: प्रचलित योजना के सभी कार्य को समय सीमा में विधिवत पूर्ण किया जाना है। बैठक में प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-खैरागढ़-छुईखदान -गण्डई(छ.ग.), प्रभारी अधिकारी, वनमंडल-खैरागढ़, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग- खैरागढ़, सहायक अभियंता, जलसंसाधन संभाग-छुईखदान, सहायक संचालक उद्यानिकी, खैरागढ़, उप- संचालक कृषि, खैरागढ़, सहायक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छुईखदान, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला-राजनांदगांव, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत- खैरागढ़-छईखदान-गण्डई, अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उपसंभाग-खैरागढ़/छुईखदान, कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), जनपद पंचायत-खैरागढ़/छुईखदान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page