G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अवैध रूप से शोले देशी प्लेेन शराब बिक्री हेतु रखने वाला आरोपी टिकेश पटेल गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : दिनांक 20/04/2026 को अवैध शराब जैसे सामाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा मुहिम चलाने के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल नर्मदा कुंड के पास बुढ़ानभाठ रोड़ छुईखदान के पास रेड कार्यवाही किया गया आरोपी टिकेश पटेल पिता फुलेश पटेल उम्र 21 सकिन वार्ड नं. 09 तुरकारी पारा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 30 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर शराब कीमती 2400 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी टिकेश पटेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी टिकेश पटेल को आज दिनांक 21/04/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा। शराब जुआ सट्टा जैसे सामाजिक बुराई एवं अपराध के खिलाफ लगातार मुहिम जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page