G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

ऑपरेशन मुस्कान : नाबालिक बालिका को अपहरण कर जबरदस्ती शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़/छुईखदान : प्रार्थी पुलिस थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही डोमर सिंह द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर नाबालिग अपहृता एवं संदेही का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका अपहृता को दिनांक 07/04/2026 को बरामद किया जाकर परिजन को सुपुर्द किया गया। आरोपी डोमार सिंह मेरावी पिता लीला राम मेरावी उम्र 33 साल साकिन भेन्ड्रा थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिस दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर आरोपी डोमार सिंह मेरावी को माननीय न्यायालय पेश कर जुडिशियल न्यायिक मे उपजेल सलोनी भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page