G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

नशे से दूर रहने का संदेश लेकर झिगराडोगरी पहुंची महिला थाना पुलिस, बच्चों को किया जागरूक

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा मोबाइल एप की दी जानकारी, SOS सुविधा के जरिए पुलिस सहायता प्राप्त करने का बताया तरीका

कबीरधाम। जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा गांव-गांव पहुंचकर बच्चों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला थाना पुलिस टीम ने ग्राम झिगराडोगरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालक-बालिकाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों को शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्हें समझाया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। पुलिस टीम ने बच्चों को अपने भविष्य के प्रति सजग रहने और परिवार व आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस दौरान महिला थाना पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा मोबाइल एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को बताया गया कि इस एप के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाएं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वहीं, आपातकालीन परिस्थितियों में SOS सुविधा के जरिए पुलिस सहायता भी प्राप्त कर सकती हैं।

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने की समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।

कबीरधाम पुलिस का यह अभियान बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page