G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 287 मामलों में रेलवे को ₹2.45 लाख राजस्व

भाटापारा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा भाटापारा रेलवे स्टेशन पर 6 अगस्त को किलाबंदी टिकट चेकिंग (Fortress Check) अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चले अभियान में स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में टिकट जांच की गई। इस दौरान 287 मामलों में कुल ₹2,45,835 का राजस्व प्राप्त हुआ।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 191 यात्रियों से ₹1,81,540, अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 72 यात्रियों से ₹58,695, अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले 22 यात्रियों से ₹2,600, गंदगी फैलाने के एक मामले में ₹1,000 और धूम्रपान के एक मामले में ₹2,000 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में किया गया। इसमें मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए. जेना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग अविजित डे सहित 17 टिकट चेकिंग स्टाफ और 3 आरपीएफ जवान शामिल रहे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के लिए उचित टिकट लेकर ही ट्रेन में सवार हों तथा रेलवे परिसर में प्रवेश से पहले आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलवे परिसर और ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। रेलवे के अनुसार गंदगी फैलाने पर ₹1,000 से ₹5,000 तक जुर्माना अथवा 6 महीने तक के कारावास का प्रावधान है।

रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे टिकट चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page