भाजपा मंडल पंडरिया की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति

पंडरिया। भाजपा मंडल पंडरिया की मासिक बैठक एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के साथ देश की एकता और अखंडता से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा कबीरधाम के उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अशोक चंद्रवंशी, कृष्ण कुमार वैष्णव, मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, चंद्र कुमार सोनी, देवनारायण यादव सहित मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की मातृशक्ति एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


