‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम में घर-घर पहुंचीं महिला मोर्चा कार्यकर्ता

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 17 सितंबर को जिले के सभी 14 मंडलों में ‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क किया।

कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कवर्धा के मिनी माता चौक में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी स्वयं उपस्थित रहीं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गौरीदेवी साहू, नीतू शर्मा, मंडल अध्यक्ष मीना पटेल, मोगरा साहू, बबली साहू, अंजू शर्मा, रेखा पनागर, पार्वती सुनहरे, पुष्पा साहू, किरण चौबे, ज्योति केशरीवानी, पुष्पा चंद्रवंशी, शालू भट, विद्या श्रीवास, ममता साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

