G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सरोधा बांध के ऑक्सीजन जोन में आबकारी विभाग की दबिश, दो प्रकरण दर्ज

अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी रोकने विभाग की लगातार गश्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में विभाग की संयुक्त टीम ने सरोधा बांध के ऑक्सीजन जोन क्षेत्र में गश्त कर आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए हैं।

आबकारी विभाग के अनुसार, सरोधा बांध क्षेत्र में अवैध मदिरा के विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2) एवं 36(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए।

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

विभाग की संयुक्त टीम सरोधा बांध के ऑक्सीजन जोन सहित जिले के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी नियमित गश्त कर रही है। इसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को रोकना तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के विरुद्ध गश्त एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page