G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पंडरिया कॉलेज में आज होगा ‘नो योर वोट’ कार्यक्रम

मतदान के महत्व और एसआईआर पर युवाओं से होगा संवाद, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी

कवर्धा। युवाओं को मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए 29 अक्टूबर को इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय, पंडरिया में ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत कवर्धा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को मतदाता अधिकारों, मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और लोकतंत्र में उनकी भूमिका की जानकारी दी जाएगी।

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे युवा

कार्यक्रम के दौरान युवा जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

देशभर के 500 स्थानों पर हो रहा आयोजन

माय भारत कवर्धा के जिला युवा अधिकारी राज पटेल ने बताया कि ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ पहल देशभर में 500 स्थानों पर आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने युवाओं से कार्यक्रम में भाग लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page