G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मानसून में भी पर्यटन का आनंद, 31 अक्टूबर तक बंद रहेगा बारनावापारा अभयारण्य

रायपुर, 6 जुलाई 2026। वन्यजीवों के प्रजनन काल और प्राकृतिक संतुलन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, मानसून के दौरान पर्यटन गतिविधियों को जारी रखने के लिए वन विभाग ने “बारनावापारा–सिरपुर पर्यटन सर्किट : द सेक्रेड गारलैंड” की शुरुआत की है।

इस नए पर्यटन सर्किट के माध्यम से रायपुर के आसपास स्थित प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एकीकृत कर पर्यटकों के लिए नया अनुभव तैयार किया गया है।

पर्यटन सर्किट में सिरपुर, धसकुंड जलप्रपात, तुरतुरिया ईको कल्चरल सेंटर, गिरौदपुरी धाम, सिद्धखोल जलप्रपात, सोनाखान, शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक, देवपुर नेचर कैंप, अचानकपुर का देव हिल्स ईको एथनिक स्टे और कोडार जलाशय सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं। मानसून में हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ये स्थल पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

वन विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सतत पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करना है। इसके लिए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और नेचर फोटोग्राफर्स को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार शुरू की गई यह पहल प्रकृति, संस्कृति, विरासत और स्थानीय समुदायों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अभयारण्य बंद रहने के दौरान भी पर्यटक बारनावापारा–सिरपुर बफर क्षेत्र के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का आनंद ले सकेंगे, जिससे सतत पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page