G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  चंद्रकांत वर्मा को मिला चुनई तिहार का न्योता

26 अप्रैल को सारे काम को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें— कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा

अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल और संयुक्त कलेक्टर  सुरेन्द्र कुमार ठाकुर को भी न्योता

खैरागढ़, 23 अप्रैल 2024//

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा को चुनई तिहार का न्योता मिल गया है। कलेक्टर निवास में श्री वर्मा को सपत्नीक मतदाता संदर्शिका एवं मतदाता पर्ची देकर बीएलओ द्वारा 26 अप्रैल को अपने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर ने मतदान के लिए न्योता मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने न्योता स्वीकार करते हुए 26 अप्रैल 2024 को पहला काम मतदान करने की बात कही। कलेक्टर श्री वर्मा जिलेवासियों से सारे काम को छोड़कर सबसे पहले वोट करने की अपील की है।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए तय मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यहीं वजह है कि जिलेभर में बीएलओ द्वारा आम मतदाताओं तक मतदाता पर्ची लेकर के घर—घर पहुंच रहे हैं। ताकि आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।

अपर और संयुक्त कलेक्टर को भी मिला न्योता


अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल और संयुक्त कलेक्टर  सुरेन्द्र कुमार ठाकुर को बीएलओ ने जिला कार्यालय पहुंच कर मतदाता संदर्शिका एवं मतदाता पर्ची देकर 26 अप्रैल 2024 को मतदान हेतु न्योता दिया। उन्होंने भी चुनई तिहार के न्योता मिलने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेना है और शत—प्रतिशत मतदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page