G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना गंडई जिला के.सी.जी.पुलिस टीम की जुवाड़ियो के विरुद्ध कार्यवाही टिकरीपारा गंडई में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला KCG

खैरागढ़/गंडई : जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18 जून 2026 को थाना गंडई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरीपारा गंडई स्थित नदी किनारे आम बगीचे में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 52 पत्ती ताश पर जुआ खेलते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी विष्णु यादव (44 वर्ष) निवासी टिकरीपारा गंडई के कब्जे से ₹400 तथा फड़ से ₹500, कुल ₹900 एवं आरोपी तखत यादव (34 वर्ष) निवासी टिकरीपारा गंडई के कब्जे से ₹220 तथा फड़ से ₹400, कुल ₹620 बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल ₹1520 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page